कोरोना काल में कई लोगों को पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए लोग पर्सनल लोन का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा बैंक किस इंटरेस्ट रेट पर लोन दे रहा है। लोन राशि और ब्याज दर आपकी आय, ऋण, री-पेमेंट क्षमता जैसी बातों पर निर्भर करती है। हम आपको बता रहे हैं वर्तमान में अलग-अलग बैंकों में पर्सनल लोन के लिए इंटरेस्ट रेट्स क्या है।
पर्सनल लोन की ब्याज दरें
| बैंक | ब्याज दर (%) | ईएमआई (रु.) |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 8.90 | 10,355 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 8.95 | 10,367 |
| इंडियन बैंक | 9.20 | 10,428 |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 9.60 | 10,525 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 9.70 | 10,550 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 9.85 | 10,587 |
| यूको बैंक | 10.05 | 10,636 |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 10.25 | 10,685 |
| HDFC बैंक | 10.75 | 10,809 |
| कोटक बैंक | 10.75 | 10,809 |
कितना देना होगा ब्याज
9 फीसदी पर लोन लेने पर
| लोन अमाउंट | 5 लाख रु. |
| अवधि | 5 साल |
| EMI | 10,379 रु. |
| कुल ब्याज | 1,22,751 रु. |
| कुल पेमेंट | 6,22,751 रु. |
10 फीसदी पर लोन लेने पर
| लोन अमाउंट | 5 लाख रु. |
| अवधि | 5 साल |
| EMI | 10,624 रु. |
| कुल ब्याज | 1,37,411 रु. |
| कुल पेमेंट | 6,37,411 रु. |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cInUuN
No comments:
Post a Comment