कोविड-19 के कारण संकट में आई भारतीय अर्थव्यवस्था में अब सुधार होने लगा है। इसका ताजा संकेत गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन से मिला है। वित्त मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.05 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, फरवरी के बाद पहली बार जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा है।
80 लाख GSTR-3B रिटर्न फाइल हुए
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2020 तक कुल 80 लाख GSTR-3B रिटर्न फाइल किए गए हैं। इसकी बदौलत अक्टूबर-2020 ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1,05,155 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इसमें 19,193 करोड़ रुपए का सीजीएसटी, 5,411 करोड़ रुपए का एसजीएसटी और 52,540 करोड़ रुपए का आईजीएसटी शामिल है। इसके अलावा 8,011 रुपए का सेस के जरिए मिले हैं। आईजीएसटी में आयात किए गए सामान से वसूले गए 23,375 करोड़ रुपए भी शामिल हैं।
पिछले साल के मुकाबले 10% ज्यादा रेवेन्यू
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अक्टूबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 10% ज्यादा रहा है। एक साल पहले समान अवधि यानी अक्टूबर 2019 में जीएसटी कलेक्शन 95,379 करोड़ रुपए रहा था। बयान में कहा गया है कि कोविड-19 के कारण आर्थिक गतिविधियों के रुकने से जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JiEK8Y
No comments:
Post a Comment