1 दिसंबर से होने वाले हैं ये 4 अहम बदलाव, आप पर भी पड़ेगा इसका सीधा असर

1 दिसंबर से देशभर में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा। इसीलिए जरूरी है कि इसकी जानकारी पहले ही आपको हो। 1 दिसंबर से रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर RTGS के नियम में बदलाव होने वाला है। तो आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-


सातों दिन 24 घंटे ले सकेंगे RTGS का फायदा
दिसंबर में रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के नियम बदलने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने RTGS को 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध कराने का फैसला हाल में लिया था। जो इसी दिसंबर 2020 से लागू होने वाला है। ऐसे में अब आप 24*7 दिन इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। RTGS वर्तमान में बैंकों के सभी कार्यदिवसों पर (दूसरे औैर चौथे शनिवार काे छाेड़कर) सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। NEFT दिसंबर 2019 से 24 घंटे काम कर रही है।


1 दिसंबर से चलेंगी नई ट्रेनें
रेलवे अब फिर से धीरे-धीरे ट्रेन शुरू कर रहा है। अब 1 दिसंबर से भी कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इनमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल शामिल हैं। दोनों ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है। 01077/78 पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और 02137/38 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल रोजाना चलेगी।


बीच में किस्त नहीं भर पाने पर बंद नहीं होगी बीमा पॉलिसी
कई बार लोग अपनी बीमा पॉलिसी की किस्त नहीं भर पाते हैं और उनकी पॉलिसी खत्म होती है। इससे उनका जमा किया हुआ पैसा भी डूब जाता है। लेकिन अब नै नई व्यवस्था के अनुसार, अब 5 सालों के बाद बीमाधारक प्रीमियम की राशि को 50% तक घटा सकता है। यानी वह आधी किस्त के साथ ही पॉलिसी जारी रख सकता है।


बदल जाएंगे गैस सिलेंडर की कीमतें
बता दें देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 दिसंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। नवंबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1 दिसंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l9Esi0

No comments:

Post a Comment

Start-up Street: Social justice and the start-up ecosystem

Disparities in start-ups are a global phenomenon and affirmative action is needed to ensure an equal opportunities environment for aspiring...