सेंसेक्स में 84 अंकों से ज्यादा की गिरावट, आईटी और मेटल शेयरों में भी बिकवाली, RIL का शेयर 5% नीचे

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में बिकवाली है। बीएसई सेंसेक्स 83.91 अंक नीचे 39,530.16 पर और निफ्टी 29.60 अंक नीचे 11,612.80 पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार में मेटल, ऑटो और आईटी इंडेक्स में गिरावट है। जबकि, बैंकिंग इंडेक्स में तेजी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 532 अंकों की बढ़त है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 5% नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा डिविज लैब और आयशर मोटर के शेयरों में भी 2-2 की गिरावट है। एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। जबकि, इंडसइंड बैंक का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर भी 5% ऊपर कारोबार कर रहा है। भारती एयरटेल के शेयर में भी 3% की बढ़त है।

शुक्रवार को बाजार का हाल

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 135.78 अंक नीचे 39,614.07 पर और निफ्टी 28.40 अंक नीचे 11,642.40 पर बंद हुआ था। बाजार की गिरावट को बैंकिंग और ऑटो शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी बैंक इंडेक्स 191अंक नीचे बंद हुआ था। ऑटो इंडेक्स में भी 1.13% की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि आईटी और मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी में भारती एयरटेल का शेयर 4% नीचे बंद हुआ था। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर भी 3% नीचे बंद हुआ था। जबकि, अदानी पोर्ट का शेयर 4% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें-

RIL को 9,567 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा, एक साल पहले की तुलना में 15% की गिरावट

टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रु. घटा, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान

टाटा ने सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 79% की वृद्धि दर्ज की, सबसे ज्यादा कारें मारुति सुजुकी ने बेचीं


दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.59% की गिरावट के साथ 157.51 अंक नीचे 26,501.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स में भी 2.62% गिरावट के साथ 297.80 अंक नीचे 11,053.00 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.21% की गिरावट के साथ 40.15 पॉइंट नीचे 3,269.96 पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर यूरोपियन मार्केट में शुक्रवार को ज्यादातर इंडेक्स फ्लैट ही बंद हुए थे। इसमें ब्रिटेन का FTSE हल्की गिरावट के साथ 5,577.27 अंक पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.54% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि, जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.36% नीचे बंद हुआ था। सोमवार को एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 309.37 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 162.78 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 3,222.91 पर कारोबार कर रहा है।

10:57 AM बीएसई में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह बैंक का शेयर 31 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था।

10:50 AM सेंसेक्स 83.91 अंक नीचे 39,530.16 पर और निफ्टी 29.60 अंक नीचे 11,612.80 पर कारोबार कर रहे हैं।

10:46 AM बीएसई बैंक इंडेक्स में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयरों में तेजी है। इंडसइंड बैंक का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर भी 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में भी 679.25 अंकों की बढ़त है।

09:49 AM बीएसई सेंसेक्स 198.38 अंक नीचे 39,415.69 पर और निफ्टी 47.60 अंक नीचे 11,594.80 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:35 AM निफ्टी इंडेक्स के टॉप लूजर स्टॉक्स; आरआईएल और यूपीएल के शेयर 3-3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स-एनएसई

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 14 के शेयरों में तेजी है।

सोर्स-बीएसई

09:17 AM बीएसई सेंसेक्स 134.12 अंक ऊपर 39,748.19 पर और निफ्टी 39.95 अंक ऊपर 11,682.35 पर कारोबार कर रहे हैं।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: November 2 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34LjUHK

No comments:

Post a Comment

Start-up Street: Social justice and the start-up ecosystem

Disparities in start-ups are a global phenomenon and affirmative action is needed to ensure an equal opportunities environment for aspiring...