भारतीय रेलवे ने माता वैष्णो देवी के भक्तों को नए साल का तोहफा दिया है। रेलवे 1 जनवरी 2021 यानी कल से नई दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने जा रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण इस ट्रेन को मार्च में बंद कर दिया गया था। वंदे भारत एक्सप्रेस चलने के बाद भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकेंगे।
रेलमंत्री ने सोशल मीडिया में दी जानकारी
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस ट्रेन को चलाए जाने की जानकारी दी है। गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है,''दिल्ली से कटरा तक मां वैष्णोदेवी की यात्रा को ले जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 1 जनवरी, 2021 से पुनः अपनी सेवाएं आरंभ करेगी। माता के सभी भक्तों व तीर्थयात्रियों का स्वागत करने को भारत की आधुनिकतम ट्रेन एक बार फिर तैयार है। जय माता दी।"
3 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी वंदे भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर 2019 को की थी। 5 अक्टूबर से यात्रियों के लिए इसकी रेग्युलर सेवा शुरू हुई थी। कोविड-19 महामारी के कारण इस साल मार्च में वंदे भारत एक्सप्रेस को रोक दिया गया था। इसके अलावा नई दिल्ली-बनारस के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होता है।
धीरे-धीरे शुरू की जा रही है रेल सेवा
कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में बंद की गई यात्री रेल सेवा को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक, इस समय कुल 1768 यात्री ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें से 1089 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अनलॉक के बाद तेजस एक्सप्रेस को भी शुरू किया था। लेकिन यात्रियों की कमी के कारण इसे बंद कर दिया गया है। तेजस एक्सप्रेस का संचालन IRCTC की ओर से किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rKETnE
No comments:
Post a Comment