सेंसेक्स 44500 और निफ्टी 13000 के पार; ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी, टाटा मोटर्स का शेयर 3% ऊपर

एशियाई बाजारों के फ्लैट कारोबार के चलते घरेलू बाजार दबाव में कारोबार कर रहा है। BSE सेंसेक्स 83.65 अंक नीचे 44,571.79 पर और निफ्टी 12.65 अंक नीचे 13,096.40 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में निफ्टी बैंक और आईटी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, अच्छे ऑटो बिक्री के आंकड़े से ऑटो निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स मं 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में टाटा मोटर्स का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। यूपीएल का शेयर भी 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1-1 फीसदी की तेजी है। दूसरी ओर, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट है। सुबह BSE सेंसेक्स 74.08 अंक ऊपर 44,729.52 पर और निफ्टी 12.35 अंक ऊपर 13,121.40 पर खुला।

एशियाई बाजारों में फ्लैट कारोबार

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 39.46 अंक ऊपर 26,827 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.12% की तेजी के साथ 3,455.92 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 30.48 अंकों की गिरावट के साथ 26,537 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को बाजार में बना नया रिकॉर्ड

अच्छे GST कलेक्शन जैसे मजबूत घरेलू संकेतों और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 505.72 अंक ऊपर चढ़कर 44,655.44 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के वक्त पिछला रिकॉर्ड स्तर 24 नवंबर को था, जब सेंसेक्स 44,523.02 पर बंद हुआ था।

निफ्टी भी 140.10 अंक ऊपर चढ़कर पहली बार 13,109.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले 24 नवंबर को इंडेक्स 13,055.15 पर बंद हुआ था। हालांकि, इंडेक्स का हाइएस्ट लेवल 13,145.85 है, जो 25 नवंबर को इंट्रा-डे में बना था। मंगलवार को बाजार की तेजी को ऑटो और आईटी शेयरों ने लीड किया। निफ्टी ऑटो, आईटी और मेटल इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

यूरोप के बाजारों में तेजी

यूरोपियन मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिली। कल ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.89% ऊपर 6,384.73 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.14% ऊपर 5,581.64 पर बंद हुआ था। इसके अलावा जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.69% की तेजी के साथ 13,382.30 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में बिकवाली

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई। डाउ जोंस इंडेक्स 0.63% की बढ़त के साथ 185.28 अंक ऊपर 29,823.90 पर बंद हुआ था। हालांकि, इंडेक्स कारोबार के दौरान 30,083.30 के रिकॉर्ड स्तर को भी टच किया। नैस्डैक 1.28% की बढ़त के साथ 156.37 अंक ऊपर 12,355.10 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स भी 1.13% ऊपर 3,662.45 पर बंद हुआ था।

09:15 AM BSE सेंसेक्स 74.08 अंक ऊपर 44,729.52 पर और निफ्टी 12.35 अंक ऊपर 13,121.40 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 2 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JqFU2J

No comments:

Post a Comment

Start-up Street: Social justice and the start-up ecosystem

Disparities in start-ups are a global phenomenon and affirmative action is needed to ensure an equal opportunities environment for aspiring...