अनलॉक के बाद आर्थिक गतिविधियों में लगातार सुधार हो रहा है। यही कारण है कि दिसंबर में भी महीने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन फिर एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी डाटा के मुताबिक, दिसंबर 2020 में 1.15 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन रहा है। इससे पहले अक्टूबर में 1,05,155 करोड़ रुपए और नवंबर में 1,04,963 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन रहा था।
वित्त मंत्रालय का कहना है कि GST प्रणाली लागू होने के बाद दिसंबर में सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा है। इससे पहले अप्रैल 2019 में सबसे ज्यादा 1,13,866 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था।
2020 में केवल 5 महीने 1 लाख करोड़ रुपए के पार रहा कलेक्शन
कैलेंडर ईयर 2020 में केवल 5 महीनों में GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है। इसमें दो महीने कोविड-19 से पहले और तीन महीने अनलॉक के बाद के शामिल हैं। वित्त मंत्रालय के डाटा के मुताबिक, जनवरी 2020 में सबसे ज्यादा 1,10,828 करोड़ रुपए GST कलेक्शन रहा था। इसके अगले महीने फरवरी में 1,05,366 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था। अनलॉक के बाद अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए रहा है।
अप्रैल में सबसे कम कलेक्शन रहा
मार्च में कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन से GST कलेक्शन प्रभावित रहा था और यह 1 लाख करोड़ रुपए से कम होकर 97,597 रुपए रह गया था। अप्रैल में सबसे कम 32,172 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन रहा था। हालांकि, इसके बाद GST कलेक्शन में लगातार सुधार रहा है।
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एनुअल रिटर्न फाइलिंग की तिथि बढ़ी
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एनुअल रिटर्न फाइलिंग की तारीख बढ़ा दी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज (CBIC) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एनुअल रिटर्न 28 फरवरी 2021 तक दाखिल किया जा सकता है। अभी तक अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o5EVEe
No comments:
Post a Comment